भोले - (भाग -३ )
ॐ नमः शिवाय
है जटाधारी वो मेरा भोला
है गंगधारी वो मेरा भोला
है चंद्रधारी वो मेरा भोला
है त्रिशूलधारी वो मेरा भोला
है डमरूवाला वो मेरा भोला
है त्रिनेत्रधारी वो मेरा भोला
है नंदीवाहक मेरा भोला
सर्वदा सहायक मेरा भोला
है ताण्डवकारी मेरा भोला
है अर्धनारी वो मेरा भोला
है अविनाशी मेरा भोला
है कैलाशी वो मेरा भोला
योगी ध्यानी महाज्ञानी
अंतर्यामी मेरा भोला
ॐ नमः शिवाय
अलख जगाऊँ मैं भसम रमाऊँ
बजा के डमरू भोला गाऊँ
डम डम डम डम नाद सुनाऊँ
भूत प्रेत सब साथ नचाऊँ
राख रगड़ मैं धुनी रमाऊँ
माल खींच माहौल बनाऊँ
मार के दम धुआँ उड़ाऊँ
धुएँ से फिर मैं ॐ बनाऊँ
ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय
ॐ बना के उसमें समाऊं
उसमें समा के ध्यान लगाऊं
ध्यान लगा के तुझे बुलाऊं
तुझे बुला के भोग चढ़ाऊं
भोग चढ़ा के डमरू बजाऊं
डमरू बजा के तुझे मनाऊं
तुझे मना के गाए जाऊं
ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय
🙏संदीप सिंह 🙏




bam bam bhole
ReplyDeleteBam Bam bhole....
DeleteThis comment has been removed by the author.
ReplyDelete