Hiii Guys,
The next one is a very tiny try on this independence day for The Legend of All Time Revolutions, The One of the Youngest Patriot Ever, The real Atheistic........The one and only, none other than...............
शहीद-ऐ-आज़म
तरसता है हर कोई जवानी को,
पर था कोई, जिसके लिए जवानी तरस गई!
तरसता है हर कोई ज़िन्दगी को,
पर था कोई, जिसके लिए ज़िन्दगी तरस गई!
तरसता है इंसा माँ की ममता को,
पर था कोई, जिसके लिए माँ की ममता तरस गई!
उसके ख्वाबों में आज़ादी थी
उसके रग-रग में आज़ादी थी
लफ़्ज़ों में उसके इंक़लाब
पग-पग में उसके आज़ादी थी
उसकी धड़कन में आज़ादी थी
उसकी बातों में आज़ादी थी
आँखों में उसकी सैलाब
सासों में उसकी आज़ादी थी
वो भगत था मेरा जिसने, खुशियों से मुँह मोड़ा था
आज़ादी का लेके ठेका, बिना रुके वो दौड़ा था
कुछ न सुनाई देता था, इस भगत नाम के शोर में
बच्चा-बच्चा भगत हुआ था, जा देखो लाहौर में
सॉन्डर्स को भून दिया, पहन आज़ादी का चोला
भरी असेंबली फेक दिया, भगत ने मेरे बम का गोला
खड़ा वहीं मुस्काता रहा, पकड़ के मुझको दे दो फाँसी
भभक उठेगी फिर चिंगारी, देश मनाएगा आज़ादी
मेरा देश मनाएगा आज़ादी
ये धरती ही थी माँ उसकी, दुल्हन उसकी आज़ादी थी
चूमा था उसने फाँसी का फंदा, हस कर जान गवा दी थी

सिसकियों के सन्नाटे में ड़ूब गया था पूरा हिन्दोस्तां
इक वही दिन था करोङो अखियाँ एक साथ बरस गई
तरसता है हर कोई जवानी को,
पर था कोई, जिसके लिए जवानी तरस गई
तरसता है हर कोई ज़िन्दगी को,
पर था कोई, जिसके लिए ज़िन्दगी तरस गई
पर था कोई, जिसके लिए माँ की ममता तरस गई
"स्वीकार करो 'संदीप' की ये छोटी सी नज़म!
यादों में अमर रहोगे ओ मेरे 'शहीद-ए-आज़म!!"
HAPPY INDEPENDENCE DAY....
SANDEEP SINGH



Happy Independence day.......great dear
ReplyDeleteThank you mam....and happy Independence day
ReplyDeleteA single word u wrote in u r poem is vry nice & heart touching .... awesome
ReplyDeleteHappy independence day
Thank you mam......and happy Independence day
ReplyDeleteHappy independence day..
ReplyDeleteJai hind.
Happy Independence day....jai Hind
ReplyDeleteKya bat? Very nice👍
ReplyDeleteKya bat? Very nice👍
ReplyDeleteDhanyawaad...
Deleteatisundar
ReplyDeleteNice line
ReplyDeleteInspired msg
ReplyDelete